चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Oppo अपनी नई Reno 15 सीरीज जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में कुल तीन मॉडल शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और तकनीकी विशेषताओं का टीज़र पहले ही जारी कर दिया है। Oppo Reno 15 सीरीज की बिक्री कंपनी के अपने ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी होगी।
Reno 15 सीरीज का सबसे छोटा मॉडल, Oppo Reno 15 Pro Mini, 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर Abhishek Yadav ने इस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स प्राइस की जानकारी साझा की है। लीक के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini का 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग 64,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, अक्सर रिटेल में इसे डिस्काउंट के साथ 59,999 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कुछ ऑफर्स और छूट भी मिल सकती है।
कंपनी ने हाल ही में यह भी जानकारी दी थी कि Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1.6 मिमी के बेजल्स के साथ मिलेगा। इसकी मोटाई लगभग 7.99 मिमी और वजन लगभग 187 ग्राम होगा। लीक रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है। फोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज का विकल्प भी मौजूद होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200 MP का प्राइमरी कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
चीन में पिछले महीने पेश किए गए Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले है। यह 120 Hz रिफ्रेश रेट, 240 Hz टच सैंपलिंग और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं, Oppo Reno 15 में 6.32-इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा की बात करें तो Reno 15 और Reno 15 Pro दोनों में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी/वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।